home page

देश में दो जगह आया भूकंप, जानिए कहां कहां कांपी धरती

भारत में एक दिन में दो जगह भूकंप के झटके लगे है। भूकंप की तिव्रता भी अलग-अलग रही है। दोनों भूकंप के केंद्र भी अलग अलग रहे हैं। 
 | 
देश में दो जगह आया भूकंप, जानिए कहां कहां कांपी धरती

Newsmean Digital Desk,New Delhi ; देश में दो जगह भूकंप की वजह से धरती कांपी है। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का कंपन महसूस होते ही लोग सहम से गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता अलग अलग मापी गई है। 

अरूणाचल प्रदेश में आया 3.2 की तीव्रता का भूकंप
अरूणाचल प्रदेश में धरती में कंपन महसूस किया गया है। यहां 3.2 मेगनीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया है। 26 सितंबर को रात 22:49:37 बजे यह भूकंप आया है। Latitude: 28.97 N और Longitude: 95.95 E में रहा है। कंपन धरती की गहराई में 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। दिबांग वैली में ये भूकंप आया है। लोगों को छोटे पैमाने पर भूकंप की हलचल महसूस हुई है। 

शाम को असम में आया भूकंप
अरुणाचल प्रदेश से पहले सुबह के समय असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता  4.3 मेगनीट्यूड दर्ज किया गया है। 26 सितंबर को शाम को 16:30:52 यानी साढ़े चार बजे यह भूकंप आया है। Latitude: 26.12 N और Longitude: 92.54 E में रहा है। कंपन धरती की गहराई में 25 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। नागाओं में ये भूकंप आया है। लोगों को छोटे पैमाने पर भूकंप की हलचल महसूस हुई है।

सोमवार को भी असम में आया असम में भूकंप
इससे पहले सोमवार को भी असम में भूकंप आया था।  अरुणाचल प्रदेश से पहले सुबह के समय असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता  Magnitude: 3.2 मेगनीट्यूड दर्ज किया गया है। 23 सितंबर को रात को 22:43:43  यानी साढ़े दस बजे यह भूकंप आया है। Latitude: 25.07 Nऔर Longitude: 93.07 E E में रहा है। कंपन धरती की गहराई में 18 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। Dima Hasao में ये भूकंप आया है। लोगों को छोटे पैमाने पर भूकंप की हलचल महसूस हुई है।

क्यों आता है भूकंप 
भूकंप आने का कारण होता है धरती के नीचे की टेक्टोनिक प्लेटें। जब धरती के अंदर हलचल होती है तो ये क्रिया होती है। धरती टेक्टोनिक्स प्लेटों पर टीकी हुई है। इन प्लेट्स के बीच बड़ी बड़ी धरारें हैं। ये प्लेट्स एक तरह का पहाड़ होता है जोकि तरल पर तैरता रहता है। टेक्टोनिक प्लेट जब तरल पर तैरते हुए थोड़ी सी भी टकराती है तो कंपन महसूस होता है। इसी से भूकंप उत्पन्न होता है। यहीं भूकंप का कारण होता है।